रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रहित
मानव सेवा के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रहित

जमशेदपुर- मानव सेवा के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे सरल और महान माध्यम है।

कार्यक्रम में रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह के अध्यक्ष आरटीआर कुमार तेजस्वी, सचिव आरटीआर आफरीन शेख, महादान चेयर आरटीआर चिन्मय दास सहित अन्य रोटरैक्टर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और समाज में अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।




