रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यशाला आयोजित
सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर की ओर से रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर विषय पर सोमवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं विशिष्ठ अतिथि में डीडीसी नागेन्द्र पासवान मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यशाला आयोजित



जमशेदपुर – सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर की ओर से रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर विषय पर सोमवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं विशिष्ठ अतिथि में डीडीसी नागेन्द्र पासवान मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया




वहीं मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं है बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का मजबूत आधार भी है, जो हर संकट की घड़ी में बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक को आपदा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी हो, तो बड़े से बड़े हादसे के प्रभाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है विधायक श्रीमती दास ने खुद भी सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण पाने की उत्सुकता जाहिर की । इससे पूर्व उन्होंने सिविल डिफेंस को अपने विधायक निधि से एक एम्बुलेंस भी देने की घोषणा कर चुकीं हैं




वहीं विशिष्ठ अतिथि डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने आपदा में सिविल डिफेंस की भूमिका विषय पर गहन चर्चा किया और कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सही निर्णय और सामूहिक सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत होती है। इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों में चीफ वार्डन अरुण कुमार एवं डिप्टी सहायक वार्डन के के सिन्हा ने प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं जैसे आग लगने, बाढ़, भूकंप, सड़क दुर्घटना और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/03/SAVE_20260331_082329-223×300.jpg" alt="" width="223" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-81
इससे पूर्व सभी अतिथियों को सिविल डिफेंस की ओर से पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ सिविल डिफेंस से जुड़े नए और पुराने सक्रिय स्वयंसेवकों को भी अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र , ट्रॉफी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया




