रंगामटिया में बाहा-मागे की गूंज, ढोल-नगाड़ों से थिरका सिद्धू-कानू मैदान, विधायक संजीव सरदार बोले – संस्कृति हमारी पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी
डुमरिया प्रखंड के रंगामटिया स्थित सिद्धू कानू फुटबॉल मैदान रविवार को बाहा-मागे पर्व की रंगत में पूरी तरह रंगा नजर आया। फूलो झानो उतनाव गांवता कमिटी द्वारा आयोजित दिशोम बाहा, हादी मिलन सह आर्केस्ट्रा धमाका कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया. विधायक ने ख़ुद नगाड़ा बजा कर ग्रामीणों की खुशी में हिस्सा लिया

रंगामटिया में बाहा-मागे की गूंज, ढोल-नगाड़ों से थिरका सिद्धू-कानू मैदान, विधायक संजीव सरदार बोले – संस्कृति हमारी पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी

डुमरिया – डुमरिया प्रखंड के रंगामटिया स्थित सिद्धू कानू फुटबॉल मैदान रविवार को बाहा-मागे पर्व की रंगत में पूरी तरह रंगा नजर आया। फूलो झानो उतनाव गांवता कमिटी द्वारा आयोजित दिशोम बाहा, हादी मिलन सह आर्केस्ट्रा धमाका कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया. विधायक ने ख़ुद नगाड़ा बजा कर ग्रामीणों की खुशी में हिस्सा लिया.

परंपरा, उत्सव और लोकधुनों ने बांधा समा
पूरे मैदान में पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और मदाल की थाप ने उत्सव का वातावरण बना दिया। बाहा और मागे पर्व के अवसर पर प्रकृति पूजा, सामूहिक आस्था और सामाजिक एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। हादी मिलन कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे को और मजबूत किया, जबकि आर्केस्ट्रा धमाका ने युवाओं के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया।

युवा शक्ति और संस्कृति साथ-साथ आगे बढ़े – संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि बाहा-मागे केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस समाज की जड़ें अपनी संस्कृति से जुड़ी होती हैं, वही समाज मजबूत और संगठित बनता है। विधायक ने आश्वस्त किया कि सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देने में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, जयपाल मुर्मू, भगत बसके, भगत हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं युवा उपस्थित रहे।




