Uncategorized
रामनवमी विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है
रामनवमी के दौरान जुलूस की निगरानी सड़क से लेकर आकाश तक की जाएगी। इसके लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं 340 सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी
जमशेदपुर- रामनवमी विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
रामनवमी को लेकर 1900 फोर्स की तैनाती की जा रही है। इसमें 1300 जिला पुलिस के जवान होंगे, जबकि सीआरपीएफ, जैप, आर ए पी और होमगार्ड के 600 जवान तैनात रहेंगे। यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने दी।
इसके साथ ही सिटी एसपी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम में पीसीआर और टाइगर जवानों को ब्रीफिंग कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है
उन्होंने बताया कि रामनवमी के दौरान धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रहेगी। दिन के अलावा रात में भी जांच की जाएगी ताकि किसी तरह का धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास नहीं किया जा सके।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी ओर डीएसपी तौकीर आलम जिला जवानों के साथ परसुडीह क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह के अफवाह पर आप ध्यान ना दे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी, ड्रोन के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर हमारे जवान तैनात रहेंगे।
साथ ही साथ मानगो, कदमा, सोनारी, बारीडीह ,टेल्को जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च प्रतिदिन किया जाता रहेगा




