रामनवमी पर्व के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने उपायुक्त को पत्र लिखकर विभिन्न मांगो के साथ सुझाव दिया
विगत 15 मार्च 2026 को मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ आयोजित बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के आधार पर, आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल आयोजन हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई अपेक्षित है मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने उपायुक्त को लिखा पत्र, रामनवमी पर्व के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर कराया ध्यानाकृष्ट

सेवा में,
उपायुक्त
पूर्वी सिंहभूम, झारखण्ड
विषय: रामनवमी पर्व के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में
महोदय,
सादर निवेदन है कि विगत 15 मार्च 2026 को मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ आयोजित बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के आधार पर, आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल आयोजन हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई अपेक्षित है—
प्रमुख मांग एवं सुझाव:
*सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण:*
•जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती
•सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था
*साफ-सफाई एवं स्वच्छता:*
•जुलूस मार्गों एवं पूजा स्थलों की विशेष सफाई व्यवस्था
•कचरा उठाव के लिए अतिरिक्त वाहन एवं कर्मियों की तैनाती
*बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना:*
•निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना
•जुलूस मार्गों पर अस्थायी प्रकाश व्यवस्था एवं खराब स्ट्रीट लाइट का त्वरित मरम्मत
*पेयजल व्यवस्था:*
•प्रमुख स्थानों एवं जुलूस मार्गों पर पानी टैंकर की उपलब्धता
•अखाडा परिसर में टैंकर से पानी की व्यवस्था
*ट्रैफिक एवं भीड़ नियंत्रण:*
•ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार
•पार्किंग स्थलों की पहचान एवं व्यवस्था
*स्वास्थ्य एवं आपात सेवा:*
•एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की तैनाती
•प्राथमिक उपचार केंद्र (First Aid Camp) की स्थापना
*अग्निशमन व्यवस्था:*
•अग्निशमन दल एवं फायर ब्रिगेड की तैनाती संवेदनशील स्थलों पर
•आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team)
*प्रशासनिक समन्वय:*
•सभी संबंधित विभागों (नगर निगम, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, पुलिस) के बीच समन्वय हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना
•नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति
*अनुमति एवं मार्गदर्शन:*
•अखाड़ा समितियों को आवश्यक अनुमति प्रक्रिया को सरल एवं शीघ्र करना
•दिशा-निर्देशों का स्पष्ट संप्रेषण
*विशेष निगरानी:*
•संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
•अफवाहों पर नियंत्रण हेतु सूचना तंत्र को सक्रिय रखना
•मानगो चौक पर शांति समिति के सदस्यों के लिए कैंप लगाकर बैठने की व्यवस्था
•चलत वाहन में प्रकाश की व्यवस्था ताकि तुरंत आवश्यकता के अनुसार तैनाती हो सकें।
अतः आपसे निवेदन है कि उपर्युक्त बिंदुओं पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने की कृपा करें।
भवदीया,
(सुधा गुप्ता)
मेयर, नगर निगम
जमशेदपुर
प्रतिलिपि:
पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम
उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम
कार्यपालक अभियंता (बिजली/जल)
सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम
अग्निशमन पदाधिकारी, जमशेदपुर
*वार्ता के दौरान आई प्रमुख समस्या :-*
*1)श्रमिक अखाडा समिति, पारडीह :-*
अतिक्रमण की समस्या, साफ सफाई की मांग, टैंकर से पानी की आपूर्ति।
*2)तरुण संघ अखाडा समिति, रोड नंबर 14,जवाहर नगर*
साफ सफाई की मांग, टैंकर से पानी की आपूर्ति, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नवमी को बिजली ना कटे, नाली की सफाई एवं कवर की व्यवस्था।
*3)महावीर अखाडा समिति, रोड नंबर 4, जवाहर नगर*
पानी की समस्या ना हो, टैंकर की उपलब्धता, साफ सफाई की व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की तैनाती।
*4)पवनसूत विजय अखाडा, दाइगुटू*
बिजली की तार की समस्या, जर्जर तार की मरम्मती, टैंकर से पानी की व्यवस्था, विधुत प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था।
*5)महावीर अखाडा, हिल व्यू कॉलोनी*
जुलुस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट सुदृढ़ किया जाये, जेनेटर से अस्थायी विधुत व्यवस्था हो, टेंकर से पानी की सप्लाई हो, साफ सफाई की व्यवस्था।
*6)राम लक्ष्मण परिवार अखाडा, नेशनल हाई वे 33*
सफाई की व्यवस्था, फ्लाईओवर बनने के कारण धूल उड़ने से दिक्कत होता हैं, समय समय पर पानी का छिड़काव, विधुत व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था।
*7)जन उपकार समिति बजरंग अखाडा, उलीडीह*
पूर्व की भांति वाहन की व्यवस्था मिले जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन हेतु, बिजली की व्यवस्था हो, अखाडा में सफाई की व्यवस्था हो, टेंकर से पानी की व्यवस्था।




