रामनवमी पर कुशवाहा संघ मानगो द्वारा सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत और सेव बुंदिया
रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस के दौरान मानगो कुशवाहा संघ द्वारा मानगो गोल चक्कर पर सेवा शिविर लगाया गया । शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच सेव बुंदिया एवं शीतल जल व शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के मानगो अध्यक्ष गोपाल प्रसाद एवं सचिव गणेश प्रसाद ने किया

रामनवमी पर कुशवाहा संघ मानगो द्वारा सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत और सेव बुंदिया
जमशेदपुर- रामनवमी के पावन अवसर पर विसर्जन अखाड़ा जुलूस के दौरान मानगो कुशवाहा संघ द्वारा मानगो गोल चक्कर पर सेवा शिविर लगाया गया । शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच सेव बुंदिया एवं शीतल जल व शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के मानगो अध्यक्ष गोपाल प्रसाद एवं सचिव गणेश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के लोगों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए सनातन परंपरा का निर्वहन किया और लोगों को राहत पहुंचाई और सेवा के माध्यम से पर्व मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में गनौरी प्रसाद , अर्जुन प्रसाद , प्रशुराम प्रसाद , किशोरी प्रसाद , डॉक्टर उपेन्द्र कुशवाहा , जीतू प्रसाद , पप्पू प्रसाद , विशेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे । वहीं संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि कुशवाहा संघ का यह प्रयास समाज में सेवा, समर्पण और एकता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।




