Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रामनवमी की तैयारियों में तेजी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी बने संरक्षक, केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक में बनी रणनीति

शोभायात्रा से विसर्जन तक व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए घाटों पर टीम गठित, फर्स्ट एड और निगरानी की भी तैयारी

रामनवमी की तैयारियों में तेजी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी बने संरक्षक, केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक में बनी रणनीति

शोभायात्रा से विसर्जन तक व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए घाटों पर टीम गठित, फर्स्ट एड और निगरानी की भी तैयारी

जमशेदपुर- आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ विभिन्न अखाड़ा समितियों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य आकर्षण झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का समिति से औपचारिक रूप से जुड़ना रहा। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामनवमी महोत्सव की सफलता की कामना की गई

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/03/IMG-20260324-WA0106-1024×460-1-300×135.webp" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-714
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से जुड़ना उनके लिए गर्व का विषय है। जमशेदपुर में अनुशासन और भव्यता के साथ होने वाला यह आयोजन पूरे राज्य के लिए मिसाल है। उन्होंने आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
समिति अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि कुणाल षाड़ंगी के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि इस बार रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक और व्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है।

रामनवमी शोभायात्रा और विसर्जन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न घाटों पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। साकची स्वर्णरेखा घाट, पांडे घाट, बारीडीह घाट, बेली बोधनवाला घाट, बड़ौदा घाट, दोमुहानी घाट, नया पुल घाट, कदमा सब स्टेशन घाट और कदमा सती घाट सहित सभी प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शोभायात्रा के मुख्य मार्गों पर भी समिति के वरीय पदाधिकारी तैनात रहेंगे। अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

समिति द्वारा सभी प्रमुख घाटों पर फर्स्ट एड किट की व्यवस्था की गई है। साथ ही पदाधिकारियों ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक नीरज सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य जम्मी भास्कर सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!