रामनवमी की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त पहुंचे बागबेड़ा सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार के दिए निर्देश
रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिला उपायुक्त क कणऀ सत्यार्थी ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

रामनवमी की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त पहुंचे बागबेड़ा सफाई और स्ट्रीट लाइट सुधार के दिए निर्देश
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/03/IMG-20260325-WA0193-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-745
जमशेदपुर- रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिला उपायुक्त क कणऀ सत्यार्थी ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने उपायुक्त को क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे कचरे के ढेर और खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के कारण आम लोगों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त कणऀ सत्यार्थी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुस्को के पदाधिकारियों को बागबेड़ा बड़ौदा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही खराब हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने का भी आश्वासन दिया।
पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने कहा कि यदि समय रहते सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो जाती है, तो रामनवमी जुलूस में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और क्षेत्र में सुचारू व्यवस्था बनी रहेगी
इस अवसर पर नगर आरक्षी अधीक्षक, एसडीएम, डीटीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बागबेड़ा थाना प्रभारी, पंचायत समिति सदस्य सुशील कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।




