रामनवमी के शुभअवसर पर आखाडा समिति के द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश कुमार सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हुए
श्री श्री बजरंग आखाडा समिति पंचवटी नगर सोनारी, श्री बुढवा शिव मंदिर बागबेडा, पवनपुत्र बजरंग आखाडा सोनारी, श्री हनुमान मंदिर आखाडा टेल्को, शिव हनुमान मंदिर आखाडा परसुडीह, श्री रामनवमी ध्वज समिति बिष्टूपुर के द्वारा मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया

्जमशेदपुर – रामनवमी के शुभअवसर पर आखाडा समिति के द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश कुमार सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हुए।

श्री श्री बजरंग आखाडा समिति पंचवटी नगर सोनारी, श्री बुढवा शिव मंदिर बागबेडा, पवनपुत्र बजरंग आखाडा सोनारी, श्री हनुमान मंदिर आखाडा टेल्को, शिव हनुमान मंदिर आखाडा परसुडीह, श्री रामनवमी ध्वज समिति बिष्टूपुर के द्वारा मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आखाडा समिति के द्वारा बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
रामनवमी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि नवमी के दिन भगवान श्रीराम चन्द्र का जन्म हुआ, इनका जन्म विष्णु भगवान के सातवाँ अवतार के रूप में त्रेतायुग में राजा दशरथ एवं माता कौशल्या के पुत्र के रूप में हुआ। इनका अवतार पृथ्वी पर लंकापति रावण के अत्याचार और राक्षसों के आतातायी के कारण ॠषि-साधु-महात्मा और मनुष्यों के उपर हो रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए प्रादुर्भाव हुआ। भगवान श्रीराम चन्द्र जी के द्वारा असुरो का संहार कर विजयी प्राप्त करते हुए सत्य और धर्म की स्थापना किया। इस धर्म युद्ध में मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम चन्द्र जी ने मनुष्यों के बीच मर्यादा की भी स्थापना किया।
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि भगवान शंकर के 11वें रूद्र अवतार के रूप में श्रीहनुमान जी का जन्म श्रीराम चन्द्र जी के सहायता एवं सहयोग के लिए हुआ। जिन्होंने पुरा सहयोग प्रदान कर सत्य और धर्म की स्थापना किया।




