पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में मानगो नगर निगम के निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया
कांग्रेस पार्टी की समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अच्छे चुनावी प्रबंधन के कारण जीत हासिल की है। इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया है

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में मानगो नगर निगम के निर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अच्छे चुनावी प्रबंधन के कारण जीत हासिल की है। इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया है। इस अभियान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के किए गए विकास कार्यों को आम जनता ने सर आंखों पर रखा और भारी बहुमत से जीताने का कार्य किया है। इससे साफ है कि मानगो क्षेत्र की जनता विकास का पक्षधर है। इस चुनाव की सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि सुधा गुप्ता के लिए जाति धर्म का भेदभाव को छोड़ते हुए सभी धर्म के लोगों ने भारी बहुमत से विजय दिलाने का कार्य किया है

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेकों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाकर चुनाव अभियान को गतिमान बनाया, इसी दौरान कुछ कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी फैसले के खिलाफ कार्य किया जिस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होना चाहिए। इन बातों का समर्थन अतिथि ने किया कि पार्टी के नीति के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी नेताओं को बक्सा नहीं जाएगा अभिनंदन समारोह के अवसर पर मानगो के वार्ड पार्षद सदस्यों को भी सम्मानित किया गया एवं मोमेंटो प्रदान करके उनके जीत की बधाई दी गई।



