Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मोदी सरकार एलपीजी गैस की किल्लत पर झूठा आश्वासन न दें और लोगों की परेशानी जल्द दूर करे – कैलाश यादव

हफ्तों से बुकिंग के बावजूद सिलेंडर का वितरण नहीं, चारों तरफ हाहाकार,रमजान रामनवमी शादी ब्याह और घरेलू स्थिति बिगड़ी

मोदी सरकार एलपीजी गैस की किल्लत पर झूठा आश्वासन न दें और लोगों की परेशानी जल्द दूर करे – कैलाश यादव

हफ्तों से बुकिंग के बावजूद सिलेंडर का वितरण नहीं, चारों तरफ हाहाकार,रमजान रामनवमी शादी ब्याह और घरेलू स्थिति बिगड़ी

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने मोदी सरकार के ढुलमुल नीति पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीब एवं जनविरोधी है देशभर में घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है

श्री यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिद्द और गलत नीति के कारण देश में बेवजह प्राकृतिक गैस और तेल की परेशानी झेल रही है
विदित है विगत 15 दिनों से ईरान-इजरायल-अमेरिका से चल रहे युद्ध में केंद्र की मोदी सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण भारत के 145 करोड़ देशवासी बेतहाशा महंगाई आर घरेलू गैस की किल्लत से त्राहि त्राहि कर रहे हैं !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी और इजरायल को मौन समर्थन के कारण भारत के सबसे पुराने और विश्वनीय देश ईरान ने भारत में आने वाली तेल लाइन को रोक दिया है जिसका नतीजा है कि समस्त देशवासियों परेशान है

श्री यादव ने कहा है मार्च का महीना हिंदू मुस्लिम के पर्व त्योहार का रहा है, देश में रमजान का पाक महीना व हिन्दुओं के लिए रामनवमी त्यौहार तथा शादी ब्याह का समय है,घरेलू गैस की किल्लत से गृहणी की लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है !

श्री यादव ने कहा जब से देश में मोदी सरकार आई है तब से देश में महंगाई और तबाही लाई है ! राजद की ओर से स्पष्ट कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी LPG गैस की किल्लत को स्वीकार्य करे और लोगों को झूठा आश्वासन देना बंद करे तथा तत्काल विकल्प ढूंढ लोगो की परेशानी दूर करने का काम करे !
ज्ञातव्य है कि उपभोक्ताओं के हफ्तों से DAC बुकिंग होने के बावजूद गैस एजेंसियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर का वितरण नहीं हो पा रहा है जो अत्यंत चिंताजनक विषय है ! स्थिति यह है कि सिलेंडर उठाव के लिए लोग दिन भर लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!