Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टूटा बोरिंग, बस्तीवासियों के हंगामे को मेयर सुधा गुप्ता ने कराया शांत

मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन, लोगों ने जताया आभार

मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टूटा बोरिंग, बस्तीवासियों के हंगामे को मेयर सुधा गुप्ता ने कराया शांत

मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन, लोगों ने जताया आभार

जमशेदपुर- मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य के दौरान गुनमय कॉलोनी एवं पंजाबी बस्ती का बोरिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बस्तीवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद कर स्थिति को शांत कराया

मेयर सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस्ती में पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा और क्षतिग्रस्त बोरिंग की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाएगी।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो में चल रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हैं, लेकिन किसी भी नागरिक को इससे परेशानी हो यह स्वीकार्य नहीं है।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित सर्वोपरि है, विकास कार्य के साथ सुनिश्चित हो कि नागरिकों को असुविधा ना हो।

मेयर के हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन के बाद बस्तीवासियों का आक्रोश शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम और आरसीडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आसपास के लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

वार्ता मे जिन चीजों पर सहमति हुई :-

1)पाइपलाइन के पाइप को मोटा कर लगाया जाये।

2)नाली के वाटर लेबल को चेक कर आगे जहाँ समतल लेबल हैं वहां से सड़क और नाली का निर्माण हो।

3)गुणमय कॉलोनी, पंजाबी लाइन जाने वाले क्रॉस रोड को मेन रोड से मिलवा दें।

4)टूटे हुए बोरिंग का रिपेरिंग करवा दें।

5)11 हजार इलेक्ट्रिकल वायर सप्लाई को नुकसान ना पहुंचे इसका ध्यान दें।

6)नाली को कवर करवाना हैं और नाली मे ड्रेनेज़ सिस्टम लागु हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!