Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मॉडल स्कूल बनेगा ठक्कर बापा मध्य विद्यालय- सरयू राय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में हुआ निर्णय

बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी

मॉडल स्कूल बनेगा ठक्कर बापा मध्य विद्यालय- सरयू राय
विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में हुआ निर्णय

जमशेदपुर- बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी।
सोमवार को सरयू राय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस बैठक में छात्र संसद के सदस्य और अभिभावक भी शामिल हुए।
बैठक में यह तय किया गया कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाए। मॉडल स्कूल बन जाने पर बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा।
यह भी तय हुआ कि स्कूल के सामने के मैदान को बच्चों के खेलने-कूदने के लायक बनाया जाए। यह भी तय हुआ कि विद्यालय में जो यूआरसी का ऑफिस है, उसके लिए अलग से रास्ता निकाला जाए ताकि जो जिले भर से संबंधित लोग आते रहते हैं, उससे विद्यालय के पठन-पाठन में कोई बाधा न हो। अभी पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!