Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लोयोला स्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

लौहनगरी के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल के फैजी ऑडिटोरियम में गुरुवार को नर्सरी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लोयोला स्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

जमशेदपुर- लौहनगरी के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल के फैजी ऑडिटोरियम में गुरुवार को नर्सरी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ रेक्टर, फादर माइकल थानाराज, एसजे द्वारा प्रार्थना के साथ हुआ। प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज एसजे ने बच्चों के भविष्य को संवारने में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारे बच्चों का सुखी, स्वस्थ और सुरक्षित रहना आवश्यक है। अभिभावकों को मानगो के जैव विविधता तरुमित्रा सेंटर फॉर इकोलॉजी से परिचित कराया गया। जहां बच्चे पारिस्थितिकी और प्रकृति के बारे में ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
वाइस प्रिंसिपल विनीता एफ एक्का ने बच्चों को स्कूल के माहौल में ढलने में मदद करने के लिए अभिभावकों को उपयोगी सुझाव दिए।
क्लास एवं सब्जेक्ट शिक्षकों का परिचय कराया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!