लायंस क्लब भारत के साकची कार्यालय में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा साकची स्थित क्लब कार्यालय में होली मिलन समारोह का हर्षाेल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम व आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित किया

लायंस क्लब भारत के साकची कार्यालय में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह


जमशेदपुर- लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा साकची स्थित क्लब कार्यालय में होली मिलन समारोह का हर्षाेल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम व आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित किया।


समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का पर्व है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को एकजुट होकर सेवा कार्यों में इसी ऊर्जा के साथ लगे रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए सदस्यों ने गीतों और हास्य-परिहास के बीच उत्सव मनाया। इस मिलन समारोह में लायन भरत सिंह, लायन शक्ति सिंह, आयुष्मान सिंह, राजेश सिंह, सुधीर पांडे, मनिंदर शर्मा, धीरज, सत्येंद्र सिंह तोमर सहित क्लब के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य गण गरिमामय रूप से उपस्थित थे।
सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ




