Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गैंगस्टार  मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, चांडिल से गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को बुधवार की सुबह बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गैंगस्टार मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र में पारडीह काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से हुई है

लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गैंगस्टार  मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, चांडिल से गिरफ्तार

 

सरायकेला खरसावां चांडिल- जमशेदपुर पुलिस को बुधवार की सुबह बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गैंगस्टार मनीष सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र में पारडीह काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगसलाई पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मनीष सिंह को दबोचा और उसे अपने साथ जमशेदपुर ले गई है. गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई को लेकर खासा हलचल देखी गई
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध सहित दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. बीते कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी दबिश दी थी, लेकिन तब वह पुलिस की पकड़ से बच निकलने में कामयाब रहा था. इसी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड भी किया गया था.
फिलहाल पुलिस मनीष सिंह से थाने में गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान उसके नेटवर्क, सहयोगियों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. मामले में आगे और गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!