क्या आपने कभी 10,000 फीट की ऊंचाई से धरती को देखा है?
झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा स्काई हाई इंडिया के सहयोग से राज्य में रोमांचक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में 21 मार्च से 29 मार्च तक तथा दुमका में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। ये आयोजन पिछले वर्ष भी किया गया था

क्या आपने कभी 10,000 फीट की ऊंचाई से धरती को देखा है?
रांची – झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा स्काई हाई इंडिया के सहयोग से राज्य में रोमांचक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में 21 मार्च से 29 मार्च तक तथा दुमका में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। ये आयोजन पिछले वर्ष भी किया गया था
इस उत्सव के अंतर्गत प्रतिभागियों को लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई से प्रोफेशनल प्रशिक्षकों के साथ स्काई डाइविंग का अद्वितीय अनुभव प्राप्त हो रहा है। यह आयोजन राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं और पर्यटकों के बीच उत्साह का केंद्र बन रहा है।
झारखंड पर्यटन का यह प्रयास राज्य को “वन स्टेट, मेनी एडवेंचर्स” की अवधारणा के अनुरूप एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
खुला आसमान, तेज़ हवा और दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाला यह पल जीवनभर की यादों में बस जाने वाला अनुभव बन रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झारखंड की वादियों के ऊपर से स्काई डाइविंग का अनुभव, पर्यटकों को प्रकृति के साथ एक अनोखा जुड़ाव प्रदान कर रहा है। यह पहल राज्य के पर्यटन परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी सशक्त बना रही है।
राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान को और सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।झारखंड पर्यटन द्वारा इस आयोजन का व्यापक स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे देशभर के पर्यटकों को इस अनूठे अनुभव की जानकारी प्राप्त हो रही है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी स्काई डाइविंग बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.skyhighindia.com पर जाकर स्लॉट बुक कर सकते हैं तथा इस रोमांचक अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं।
आसमान को छूने का सपना अब झारखंड में हकीकत बन रहा है” इस थीम के साथ यह फेस्टिवल हर उस व्यक्ति को आमंत्रित करता है, जो अपने जीवन में कुछ अलग, कुछ साहसी और कुछ यादगार अनुभव करना चाहता है।
पर्यटकों एवं रोमांच प्रेमियों से अपील की गई है कि वे इस अनूठे अनुभव का हिस्सा बनें और झारखंड के एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जमशेदपुर में 29 मार्च 2026 तक एवं दुमका में 06 अप्रैल 2026 तक इस अद्वितीय कार्यक्रम का आनंद उठाएं




