कुशल अधिवक्ता के रूप में सदैव जीवंत रहेंगे केवल कृष्णा – राजेश शुक्ल
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा सदैव कुशल अधिवक्ता के रूप में याद किए जाते रहेंगे जिन्होंने सदैव जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में दायित्व निभाया l श्री शुक्ल ने आज धालभूम क्लब में आयोजित स्वर्गीय केवल कृष्णा के चौथा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि स्वर्गीय कृष्णा उनके मित्रों में एक थे कई समस्याओं को वे समय समय पर बताते थे और उसका समाधान श्री शुक्ल से करवाते थे

कुशल अधिवक्ता के रूप में सदैव जीवंत रहेंगे केवल कृष्णा – राजेश शुक्ल

जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा सदैव कुशल अधिवक्ता के रूप में याद किए जाते रहेंगे जिन्होंने सदैव जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय में दायित्व निभाया l
श्री शुक्ल ने आज धालभूम क्लब में आयोजित स्वर्गीय केवल कृष्णा के चौथा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि स्वर्गीय कृष्णा उनके मित्रों में एक थे कई समस्याओं को वे समय समय पर बताते थे और उसका समाधान श्री शुक्ल से करवाते थे
श्री शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय कृष्णा के निधन से अधिवक्ता जगत को क्षति हुई है जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है श्री शुक्ल ने कहा कि वे सदैव हमारे बीच जीवंत बने रहेंगे श्री शुक्ल ने परिजनों को सांत्वना दिया l श्री शुक्ल के साथ जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री संजीव रंजन वरियार ,अजय सिंह राठौर,अक्षय कुमार झा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय केवल कृष्णा को श्रद्धां सुमन अर्पित किया




