Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कुछ दिन पहले मानगो में लगी लगभग सारी सोलर लाईट बंद हो गई

उदघाटन के तुरंत बाद बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी- विकास सिंह

कुछ दिन पहले मानगो में लगी लगभग सारी सोलर लाईट बंद हो गई

उदघाटन के तुरंत बाद बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी- विकास सिंह

जमशेदपुर- कुछ माह पूर्व मानगों में लगी सभी सोलर लाइट बंद हो गई है उद्घाटन के समय चमचमाती लाइट अब लोगों को मायूस कर रही है। किसी भी लाइट में बैटरी नहीं है सभी बैटरी चोरी हो गई है भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चालू और व्यस्ततम सड़क में पतले पोल के ऊपर चढ़कर बैटरी चुराना संभव नहीं है बैटरी तो उदघाटन के बाद ही कार्य करने वाली एजेंसी वाले खोलकर ले जाते है । एजेंसी का कहना है कि उनका तो कार्य केवल उदघाटन करवा कर जनप्रतिनिधि और विभाग के लोगों को खुश करना है मोटी रकम घूस में देने के कारण लोगों को खामियाजा भुगतान पड़ रहा है विकास सिंह ने दावा किया की एक बड़ा बैटरी घोटाला इस योजना में हो रहा है जिसे विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गंभीरता से नहीं ले रहा है विकास सिंह ने कहा कि भारत की आजादी के बाद पहली बार मानगो के हिंदू बहुल क्षेत्र में एनडीए की भद्द पीट गई उसके अनेकों कारण है । अनेकों कारण में एक कारण आप इस वीडियो देख सकते हैं।
झूठ और फरेब से भरे घड़े को एक ना एक दिन फूटना ही है उन्होंने यह भी दावा किया कि उदघाटन वाले दिन से ही सोलर लाइट के संदर्भ में बार-बार एक ही बात वें कहते आए है कि एक बड़ा घोटाला सोलर लाइट में हुआ है जिसे मैंने बैटरी घोटाला का नाम दिया था। सच्चाई इस वीडियो में आप देख सकते हैं मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 को तुरियाबेड़ा से जोड़ने वाली सड़क में लगी सोलर लाइट का हाल क्या है ?
स्ट्रीट लाइट का खंभा गिरा।मानगो शंकोसाई पांच नंबर को तुड़िया बेड़ा को जोड़ने वाले पुल से ठीक पहले स्ट्रीट लाइट का पोल लगभग गिर चुका है लेकिन उसमें लाइट जल रही है मामला जानलेवा हो गया है । भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं उपनगर आयुक्त मानगो नगर निगम को अविलंब संज्ञान लेते हुए कोई बड़ी घटना घट जाए उससे पूर्व इसे मरम्मत करवाने की बात कहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!