कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के इस संबोधन का सीधा प्रसारण भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में किया गया। इस दौरान बड़े एलईडी टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को किया संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देखा लाइव
जमशेदपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के इस संबोधन का सीधा प्रसारण भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में किया गया। इस दौरान बड़े एलईडी टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता मुख्यरूप से मौजूद रहे। पूरे संबोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
प्रसारण के दौरान जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, मिली दास, अभय सिंह उज्जैन, प्रेम झा, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, राकेश दुबे, धर्मेंद्र प्रसाद, नीतीश कुशवाहा, तन्मय झा, शैलेश गुप्ता, शिवप्रकाश शर्मा, प्रकाश दुबे, कौस्तव रॉय, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




