Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

खड़बंद में फुटबॉल का रोमांच, रहरगोड़ा एफसी बनी चैंपियन

विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, विजेताओं को किया सम्मानित

खड़बंद में फुटबॉल का रोमांच, रहरगोड़ा एफसी बनी चैंपियन

मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, विजेताओं को किया सम्मानित

पोटका – पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसल आमदा पंचायत के खड़बंद ग्राम में जेबीसी खड़बंद, कांटासोला एवं टोपगाड़िया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के माहौल में हुआ। इस अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के बाद रहरगोड़ा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे ₹50,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं हलमत कोचा की टीम उपविजेता रही, जिसे ₹30,000 का पुरस्कार मिला। तृतीय पुरस्कार सासोंन घुटू वही चैथे स्थान पर एसपीके शंकर रही जिन्हें ₹15,000 का नकद पुरस्कार दिया गया.

इस मौके पर झामुमो पोटका प्रखंड के कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल, पंचायत अध्यक्ष उदय सोरेन, कमिटी अध्यक्ष राजा राम मार्डी, सुनील हांसदा, बागात हांसदा, सुराई सोरेन, दशमत हांसदा, करण किस्कू सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!