केवीएस का हिंदू नववर्ष टेल्को स्थित हुरलूंग में मनाया गया
केवीएस के संस्थापक नरेंद्र कुमार कर्ण के द्वारा सरस्वती पूजन दिवस के अवसर पर बच्चों का प्रतियोगिता आयोजित किया गया था

केवीएस का हिंदू नववर्ष टेल्को स्थित हुरलूंग में मनाया गया
केवीएस के संस्थापक नरेंद्र कुमार कर्ण के द्वारा सरस्वती पूजन दिवस के अवसर पर बच्चों का प्रतियोगिता आयोजित किया गया था
बच्चों एवं महिलाओं को मुख्य अतिथि मंगल कालिंदी, विधायक जुगसलाई विधानसभा एवं विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुमार झा उर्फ नटटू झा ने मोमेंटो एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया
मंगल कालिंदी ने सभा को संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि अपने माता-पिता को भी ईश्वर के तरह पुजा करें
रविन्द्र कुमार झा समाजसेवी ने सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने संस्कार एवं संस्कृति को भुलना नहीं चाहिए।
नरेंद्र कर्ण ने स्वागत भाषण में कहा हम-सब अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार प्रतिदिन कार्य करते हैं, परंतु कोई भी शुभ कार्य विक्रम संवत के अनुसार करते हैं।
सभा का संचालन डाक्टर नम्रता श्रीवास्तव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन के द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम – स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक गीता थियेटर द्वारा आयोजित किया गया।
नरेंद्र कर्ण ने बच्चों से यह संकल्प लिया कि अपने कार्यकलापों के अलावा आप अपने भविष्य का निर्माण के साथ भारत का भविष्य उज्जवल करने में सहायक बने
कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका विभा कर्ण, रिंकू सिंह, प्रिति सिन्हा,चिकु, जयदेव, मूर्ती ,श्याम कुमार,संदिप भट्टाचार्य, गौरव कुमार एवं अन्य का भुमिका सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा है



