Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, 27 मार्च को रामनवमी पूजा एवं 28 मार्च को निकलेगी विसर्जन शोभा यात्रा

केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक शीतला मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री भूपेंदर सिंह द्वारा किया गया। बैठक में आगामी रामनवमी अखाड़ा के कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विद्वान पंडितों से विस्तृत विचार-विमर्श कर उनकी राय ली गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा दिनांक 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को संपन्न की जाएगी, जबकि विसर्जन शोभा यात्रा 28 मार्च 2026 (शनिवार) को निकाली जाएगी

केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, 27 मार्च को रामनवमी पूजा एवं 28 मार्च को निकलेगी विसर्जन शोभा यात्रा


जमशेदपुर- केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक शीतला मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री भूपेंदर सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में आगामी रामनवमी अखाड़ा के कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विद्वान पंडितों से विस्तृत विचार-विमर्श कर उनकी राय ली गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा दिनांक 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को संपन्न की जाएगी, जबकि विसर्जन शोभा यात्रा 28 मार्च 2026 (शनिवार) को निकाली जाएगी।

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 को दोपहर 2:11 बजे से नवमी तिथि प्रारंभ होगी, जो 27 मार्च 2026 को दोपहर 12:02 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार नवमी तिथि 27 मार्च 2026 को मान्य होगी तथा दशमी तिथि 28 मार्च 2026 को रहेगी।

बैठक में शहर की सभी अखाड़ा समितियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने अखाड़ों का पूजन एवं विसर्जन कार्यक्रम निर्धारित तिथि के अनुसार सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों की अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने की तिथि भी तय की गई। अब तक प्राप्त समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जोनल बैठकों के माध्यम से आपसी समन्वय बनाकर शहर में रामनवमी की भव्यता को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।

समिति ने सभी अखाड़ा समितियों से अपील की कि वे अपने-अपने लाइसेंस हेतु संबंधित थानों में यथाशीघ्र आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि कार्यक्रमों के संचालन में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए।

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, संयोजक प्रमोद तिवारी, ओमयो ओझा, शैलेश गुप्ता, मनीष कुमार, सत्येंद्र कुमार, रवि भुइयां, संतोष कुमार, अर्जुन शर्मा सहित शीतला मंदिर अखाड़ा से रितेश बाजपेई, महानंद अखाड़ा से रौशन महानंद, बजरंग अखाड़ा गोलमुरी चौक से मनोज खत्री एवं राजू प्रजापति, मां मनसा मंदिर अखाड़ा समिति बागबेड़ा से शिव शंकर सिंह, कलिंगा अखाड़ा से विक्की सोना, वीर मंच अखाड़ा से दीपक यादव, संतोष अखाड़ा से अमन कुमार उपाध्याय, महावीर अखाड़ा टिन प्लेट शीशीर रोड से बबलू झा, जम्बु अखाड़ा से रणविजय मंडल, बजरंग अखाड़ा सोमाय झोपड़ी से सपन दास, देना अखाड़ा से श्रवण कुमार समेत कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। उक्त जानकारी आशुतोष सिंह अध्यक्ष केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!