Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित स्व. पी. जनार्दन राव स्मृति नेत्र शिविर शुभारंभ

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 809वां तीन दिवसीय नेत्र शिविर स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सीतारामडेरा के संयोजन में शुभारंभ हुआ

जमशेदपुर- कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित स्व. पी. जनार्दन राव स्मृति नेत्र शिविर शुभारंभ

जमशेदपुर-  भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 809वां तीन दिवसीय नेत्र शिविर स्व. पी. जनार्दन राव की स्मृति में आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सीतारामडेरा के संयोजन में शुभारंभ हुआ। नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 124 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की तथा 68 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया। इन नेत्र रोगियों को शारीरिक स्वास्थ्य जांच के लिए शामिल किया गया, इनमें से उपयुक्त नेत्र रोगी का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 8 मार्च को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। आज जांच सत्र के दौरान स्व. पी. जनार्दन राव की पत्नी श्रीमती पी जयलक्ष्मी, भाई पी माधव राव, पुत्र पी रामकृष्णा, पुत्रवधु पी सुजाता, पी रोहिणी ने शिविर में शामिल होकर चुने गये नेत्र रोगियों को फल वितरित किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट, सीतारामडेरा के मुख्य ट्रस्टी व रेड क्रॉस के पेट्रन कृष्ण मुरारी गुप्ता, समाजसेवी गणेश राव मुख्य रूप से उपस्थित थें। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, अशोक घोषाल, आशीष कुमार, राधेश्याम कुमार, प्रकाशभानु महतो, हीरालाल तथा श्याम कुमार ने जांच सत्र के दौरान महत्पूर्ण भूमिका निभायी।

जेएन टाटा की 187वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान 8 मार्च को

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान को होगा समर्पित
जमशेदपुर-  प्रत्येक वर्ष की भांति टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत टाटा समुह के संस्थापक महान जमशेतजी नौसेरवान जी टाटा की 187वीं जयंती के उपलक्ष्य मे रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन, साकची में आयोजित कर रही है। शिविर का उदघाटन जेमीपोल कम्पनी के वरीय पदाधिकारी श्री सर्वेन्दु सान्याल सपत्निक, कम्पनी की सीएसआर पदाधिकारी सुश्री कृति खेमका एवं रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर के लिए रक्तदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिला शक्ति के सम्मान में और जमशेदपुर में भगवान की तरह पूजित जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस रक्तदान शिविर में युवक युवतियां रक्तदान को आगे आयें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!