Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ज्वारा पूजा और रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए काले

हमारी परंपराओं की जीवंतता को बनाए रखना जरूरी

ज्वारा पूजा और रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए काले


हमारी परंपराओं की जीवंतता को बनाए रखना जरूरी

जमशेदपुर – बागुनहातू सी पी टोला, बागबेड़ा सी पी टोला, साकची बाजार झंडा चौक एवं बागुनहातू बी ब्लॉक में आयोजित ज्वारा पूजा एवं रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/03/SAVE_20260327_244841-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-760
बागुनहातू सी पी टोला एवं बागबेड़ा सी पी टोला में ज्वारा पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के साथ मां की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

इसी क्रम में साकची बाजार झंडा चौक स्थित श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा समिति तथा बागुनहातू बी ब्लॉक श्रीराम बजरंग अखाड़ा द्वारा रामनवमी महोत्सव अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं की जीवंतता के प्रतीक हैं, जो समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रमों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!