जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनीं अर्चना दुबे, 11 वोट मिले, हिदायत समर्थक को मिले तीन मत
जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे बन गयी हैं. सोमवार को इससे पहले जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय में पहले चेयरमैन नौशीन खान और सभी 22 वार्ड सदस्य को शपथ दिलायी गयी. जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सभी को शपथ दिलायी. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी और जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला चेयरमैन नौशीन खान को शपथ दिलायी गयी

जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनीं अर्चना दुबे, 11 वोट मिले, हिदायत समर्थक को मिले तीन मत

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे बन गयी हैं. सोमवार को इससे पहले जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय में पहले चेयरमैन नौशीन खान और सभी 22 वार्ड सदस्य को शपथ दिलायी गयी. जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सभी को शपथ दिलायी. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी और जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला चेयरमैन नौशीन खान को शपथ दिलायी गयी
इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया. नामांकन में उपाध्यक्ष पद के लिए राहत हुसैन, इरशाद अंसारी, अर्चना दुबे और सुरेश शर्मा लिपु में नामांकन किया. इसके बाद मतदान किया गया. मतदान की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी वार्ड सदस्यों को मतदान कक्ष में ही बैठने की व्यवस्था की गई थी. मतदान की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने तक किसी भी सदस्य को बाहरी लोगों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. यहां तक कि शौचालय जाने के दौरान भी उन्हें सुरक्षा घेरे में ले जाया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरे मतदान की निगरानी की गई ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की हॉर्स ट्रेडिंग या अनुचित गतिविधि की आशंका को रोका जा सके.
इसके बाद मतगणना की गयी. मतगणना में राहत हुसैन को 2 मत, इरशाद हैदर को 3 मत, अर्चना दुबे को 11 मत और सुरेश शर्मा लिपु को 6 मत प्राप्त हुआ. इसके बाद सबसे अधिक मत पाकर अर्चना दुबे उपाध्यक्ष के पद पर विजयी घोषित हुई.




