Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जोहार क्लब ने किया महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

जोहार क्लब और सामाजिक और सांस्कृतिक कर्मी पुरबी घोष के संयुक्त प्रयास से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थाओं, क्लबों और समाज से लगभग 40 से 45 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

जोहार क्लब ने किया महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर- जोहार क्लब और सामाजिक और सांस्कृतिक कर्मी पुरबी घोष के संयुक्त प्रयास से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थाओं, क्लबों और समाज से लगभग 40 से 45 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ की डिप्टी कमांडेंट मनीषा पाठक उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी जया पांडे ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मेहरबाई अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ. स्नेहा झा भी मौजूद रहीं। पुरबी घोष और अतिथियों ने महिला दिवस पर अपना वक्तव्य रखा। किरण सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरबी घोष और जोहार क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जोहार क्लब की सदस्य किरण सिन्हा, पूनम बिरुआ, प्रिया श्रीवास्तव, संजुक्ता घोष, त्रिप्ती एक्का, सुजाता दास और संगमित्रा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। जोहार क्लब की सदस्य डॉ. निबेदिता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!