Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर यूथ इवेंट्स 28 फरवरी को आयोजित करने जा रही है रंग बरसे जमशेदपुर 2026, नशीले पदार्थ और अश्लील गाने रहेंगे प्रतिबंधित

साकची स्थित ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय में जमशेदपुर यूथ इवेंट द्वारा 28 फरवरी 2026, समय 03:00 बजे से सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट स्थित तुरी समाज भवन के प्रांगण में रंगों का महापर्व से संबंधित इवेंट रंग बरसे जमशेदपुर 2026 नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो जमशेदपुर के युवाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित हो रहा है

जमशेदपुर यूथ इवेंट्स 28 फरवरी को आयोजित करने जा रही है रंग बरसे जमशेदपुर 2026, नशीले पदार्थ और अश्लील गाने रहेंगे प्रतिबंधित

जमशेदपुर- आज  साकची स्थित ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय में जमशेदपुर यूथ इवेंट द्वारा 28 फरवरी 2026, समय 03:00 बजे से सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट स्थित तुरी समाज भवन के प्रांगण में रंगों का महापर्व से संबंधित इवेंट रंग बरसे जमशेदपुर 2026 नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो जमशेदपुर के युवाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित हो रहा है इस कार्यक्रम में जमशेदपुर की युवाओं के लिए होली से संबंधित सदाबहार गाने, प्राकृतिक रंग और ठंडाई का इंतजाम किया गया है वही इस आयोजन मे नशापान और अश्लील गानों को प्रतिबंध रखा गया है।

इस आयोजन में प्रवेश शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है जिसका उपयोग आयोजित कमेटी अपने आने वाली गीता थिएटर द्वारा आयोजित स्पेशल समर कैंप में करेगी.

आपको बता दे की हमारी यह समर कैंप सरकारी स्कूल निम्न मध्यवर्गीय एवं कुष्ठ परिवार के वंचित बच्चों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाता है जिसमें बच्चों को कला संस्कृति गतिविधियों के द्वारा नशापान और सामाजिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि वह एक अनुशासित और अच्छा जीवन जी सके।

यह होली कार्यक्रम में शहर के राजनीतिक घरानों से पूर्णिमा साहू, सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले, दिनेश कुमार तथा प्रशासन की ओर से सीतारामडेरा की थाना प्रभारी को आमंत्रण किया जाएगा.

रंग बरसे जमशेदपुर 2026 कार्यक्रम में आयोजित कमेटी द्वारा होली कॉस्टयूम और डांस प्रतियोगिता रखा जाएगा जिसके अनुसार विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के प्रेस मीडिया, ई- डिजिटल इंस्टिट्यूट, गीता थिएटर, लीयो क्लब जमशेदपुर, हिन्द आईटीआई, आरंभ संस्था तथा सुंदरम एनजीओ का सहयोग मिल रहा है तथा लौहनगरी जमशेदपुर सामाजिक, कला संस्कृत, व्यापारिक और शैक्षणिक संस्थानों से सहयोग की अपेक्षा है।

किसी भी तरह की जानकारी तथा सहयोग प्रदान करने के लिए आयोजन कमेटी ने 7209441698, 8864080934, 8092623310 नंबर जारी किया है।
रंग बरसे जमशेदपुर 2026 होली महोत्सव का पास लेने के लिए साकची दिल्ली दरबार नजदीक स्थित डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

इस मौके पर संवाददाता सम्मेलन में गीता थिएटर से गीता कुमारी, नगेंद्र कुमार, खुशी दुबे, आनंत सरदार, लीयो क्लब से प्रेसिडेंट ओमेंदु गुप्ता, अभिषेक कुमार हिमांशु गुप्ता, स्वाति, श्रद्धा, ई-डिजिटल के संचालक रामकृष्ण ठाकुर उपस्थित होकर आयोजन से संबंधित जानकारी प्रदान किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!