जमशेदपुर में होली के माहौल में आम लोगों से लेकर राजनेता सभी रंग के भंग में डूबे नजर आए , एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
लौह नगरी टाटानगर में भी होली के रंगों के माहौल में राजनेता भी रंग के भंग में डूबे नजर आए । एक तरफ अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ होली मनाई और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ तो दूसरी तरफ रघुवर दास एवं समाजसेवी विकास सिंह तथा पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी जमकर होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी

जमशेदपुर में होली के माहौल में आम लोगों से लेकर राजनेता सभी रंग के भंग में डूबे नजर आए , एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

जमशेदपुर – लौह नगरी टाटानगर में भी होली के रंगों के माहौल में राजनेता भी रंग के भंग में डूबे नजर आए । एक तरफ अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ होली मनाई और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ तो दूसरी तरफ रघुवर दास एवं समाजसेवी विकास सिंह तथा पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी जमकर होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । होली को लेकर पूरे राज्य और देश में उत्साह एवं उमंग का माहौल है । हर तरफ अलग-अलग रंगों की छटा बिखरी हुई है।


वहीं जमशेदपुर में होली का रंग कुछ खास दिखा । पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ होली मनाई । मुंडा के समर्थकों ने उन्हें गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया और सभी होली गीतों पर झूमते नजर आए । वहीं एग्रीको स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास में होली का अलग उत्साह दिखा । भाजपा कार्यकर्ता रघुवर दास को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद ले रहे थे और स्थानीय कलाकारों द्वारा होली के गीत प्रस्तुत किये जा रहे थे । रघुवर दास भी अपने आप को रोक नहीं पाए और कलाकारों के बीच पहुंचकर होली के गीत की धुन में झाल पकड़ कर बजाने लगे । इस दौरान पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और वहां मौजूद लोगों में काफी उत्साह दिखा । वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कदमा स्थित आवास में मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर पत्नी सुधा गुप्ता के साथ होली मनाए और जमशेदपुर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी । वहीं दूसरी तरफ ब्रंहर्षि विकास मंच के अध्यक्ष सह जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विकास सिंह ने अपने साकची आवास पर जमकर होली खेली। इस दौरान होली का उत्साह चरम पर था , जहाँ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।
पारंपरिक गीतों और गुलाल से सजा समारोह

अध्यक्ष विकास सिंह के आवास पर आयोजित इस समारोह में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक होली गीत और आपसी भाईचारा रहा। समाज के लोगों ने न केवल रंगों के साथ अपनी खुशियाँ साझा कीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और एकता पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर विकास सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक होने का अवसर है। ब्रंहर्षि विकास मंच हमेशा समाज की सेवा और एकजुटता के लिए कार्य करता रहेगा। आज का यह मिलन समारोह हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समारोह में आए मेहमानों का स्वागत पारंपरिक होली पकवानों और मिठाइयों से किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई होली के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।




