Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर कोर्ट में झारखंड स्टेट बार काउंसिल मेंबरशिप चुनाव की तैयारी जोरों पर, जायजा लेने पहुंचे सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा

झारखंड स्टेट बर काउंसिल मेंबरशिप चुनाव की जमशेदपुर कोर्ट परिसर में गहमा गहमी है। गहमा गहमी के बीच चुनाव प्रचार भी जोरों पर हैं। प्रत्याशी टेबल टू टेबल अधिवक्ताओं से अपने लिए वोट मांग रहे हैं

जमशेदपुर कोर्ट में झारखंड स्टेट बार काउंसिल मेंबरशिप चुनाव की तैयारी जोरों पर, जायजा लेने पहुंचे सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा

जमशेदपुर – झारखंड स्टेट बर काउंसिल मेंबरशिप चुनाव की जमशेदपुर कोर्ट परिसर में गहमा गहमी है। गहमा गहमी के बीच चुनाव प्रचार भी जोरों पर हैं। प्रत्याशी टेबल टू टेबल अधिवक्ताओं से अपने लिए वोट मांग रहे हैं

मतदान के लिए बार भवन के पहले फ्लोर पर हो रही तैयारी

वहीं कोर्ट परिसर के पुराने बार भवन में मतदान के लिए व्यवस्था की जा रही है। बैलट पेपर से चुनाव होना है इसलिए मतपेटियां तैयार की गई है। यह चुनाव पूरे झारखंड स्तर पर होता हैं। झारखंड के सभी जिले में रजिस्टर्ड अधिवक्तागण अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। बताते चले कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य होते हैं जिनका चुनाव गुप्त मतदान के जरिए वैलेट पेपर से किया जाता है। इनमें 18 पुरुष सदस्य और 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती है। दो सदस्य नॉमिनेट किये जाते हैं। कुल 25 सीटें होती हैं। चयनित 25 सदस्य झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। मेंबर को अगर 500 वोट मिलते हैं तो उनकी सदस्यता लगभग पक्की मानी जाती है।

थाना प्रभारी सीतारामडेरा ने मुआयना किया

उल्लेखनीय है कि चुनाव की तैयारियां चल रही है । 12 मार्च को वोटिंग है। सोमवार को चुनाव की व्यवस्था का मुआयना करने सीताराम डेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा कोर्ट पहुंचे। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतिन्द नाथ दास से मुलाकात कर वोटिंग प्रक्रिया का जायजा लिया और वोटिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर अध्यक्ष ने एक स्मार पत्र भी उन्हें सौंपा

अधिवक्ता पप्पू ने थाना प्रभारी को पॉकेट बुक भेंट स्वरूप दिया 

इस मौके पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अलावा अधिवक्ता राहुल कुमार, कुलविंदर सिंह, श्रीकांत, बबीता जैन मौजूद रहे। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू द्वारा थाना प्रभारी को एक नए कानून 2023 का पॉकेट बुक भी प्रेम स्वरूप भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!