Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर ब्लड सेन्टर स्थित अफेरेसिस डोनेशन सेन्टर में सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतिश जैन ने 26वां एसडीपी डोनेशन किया

टाटा स्टील कर्मी सुमन चक्रवर्ती ने 12वीं बार एसडीपी डोनेशन किया, अपने नियमित 34 रक्तदान तथा 5 प्लाज्मा डोनेशन के साथ 51 रक्तदान पूरा किया

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा रक्त जागरुकता कार्यक्रम के तहत रक्त एवं रक्त अवयव की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके कारण जरूरतमंदों को समय पर सिर्फ रक्त ही नहीं रक्त के अवयव भी उपलब्ध हो पो रहे हैं। इस क्रम में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर स्थित अफेरेसिस डोनेशन सेन्टर में सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतिश जैन ने 26वां एसडीपी डोनेशन किया एवं उनके नियमित 20 रक्तदान से 46 रक्तदान पूरा हुआ।

इसी क्रम में टाटा स्टील कर्मी सुमन चक्रवर्ती ने 12वीं बार एसडीपी डोनेशन किया, अपने नियमित 34 रक्तदान तथा 5 प्लाज्मा डोनेशन के साथ 51 रक्तदान पूरा किया। रक्तदाताओं और जरूरतमंदों के बीच कड़ी के रूप में भूमिका निभाकर रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने उनके जीवन को बचाने के प्रयास किया। रक्तदाताओं को जमशेदपुर ब्लड सेन्टर एवं रेड क्रॉस की ओर से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!