Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सरयू राय ने अपने पलामू प्रवास के दौरान मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन में जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

बैठक में क्षेत्र की जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

पलामू मेदिनीनगर-  झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सरयू राय ने अपने पलामू प्रवास के दौरान मेदिनीनगर स्थित परिसदन भवन में जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इसमें चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की सेवा समाप्ति, प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी पैसे देने की मजबूरी, तथा वन विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में नर्सरी तैयार नहीं किए जाने के कारण लोगों को पौधारोपण के लिए पौधे उपलब्ध नहीं हो पाने जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई।
इसके अलावा नदी से अवैध रूप से बालू की चोरी का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से बालू का अवैध उठाव हो रहा है, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है तथा स्थानीय लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बेहतर इलाज की व्यवस्था के अभाव का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया।
इस अवसर पर झारखंड सरकार की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री सुधा चौधरी ने सरयू राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में जदयू प्रदेश सचिव दिलीप पांडे, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण दुबे, राजपति प्रजापति, मेघनाथ मिस्त्री, सचिन मेहता, बसंत दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!