झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम अभ्युदय 2026 का आयोजन 28 एवं 29 मार्च को जमशेदपुर में
70+ शाखा होंगी शामिल 500 से अधिक युवाओं का होगा महासंगम

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम अभ्युदय 2026 का आयोजन 28 एवं 29 मार्च को जमशेदपुर में
70+ शाखा होंगी शामिल
500 से अधिक युवाओं का होगा महासंगम

जमशेदपुर- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 28 मार्च एवं 29 मार्च 2026 को दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत प्रथम दिवस 28 मार्च को प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं द्वितीय दिवस 29 मार्च को प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “अभ्युदय 2026” आयोजित होगा।
यह अधिवेशन मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा के आतिथ्य में अग्रसेन भवन, टाटानगर में संपन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आगामी अधिवेशन के संदर्भ में रांची से प्रांतीय टीम का जमशेदपुर आगमन हुआ, जहां प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया द्वारा तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया ने बताया कि झारखंड के विभिन्न स्थानों से 70 से अधिक शाखाएं इस अधिवेशन में भाग लेंगी, वहीं अब तक 250+ अधिक सदस्यों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-3) मोहित मूनका ने जानकारी दी कि अधिवेशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनकी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों का आगमन, रहने का व्यवस्था एवं भोजन और कार्यकर्मक के रूपरेखा पर चर्चा हुई.
इस अधिवेशन में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश जैन (हैदराबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन-2, बिहार) श्री विकास खंडेलिया जी एवं जोन-2 सहायक सचिव श्री हर्ष सुल्तानिया जी की विशेष उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के अनुसार,
28 मार्च 2026 को प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित होगी
29 मार्च 2026 को प्रांतीय सभा सह सत्र 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप में संपन्न होगा।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं स्टील सिटी टाटानगर शाखा के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपस्थित सदस्यों ने अपने मार्गदर्शन एवं सुझावों से आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।
मंडल-3 के अंतर्गत हो रही तैयारियों के क्रम में यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसने “अभ्युदय 2026” को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान की।
सभी के सहयोग एवं समर्पण से यह पूर्ण विश्वास है कि “अभ्युदय 2026” एक भव्य, अनुकरणीय एवं यादगार आयोजन सिद्ध होगा।

इस गरिमामयी बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण एवं स्टील सिटी टाटानगर शाखा के सदस्यगण की उपस्थिति रही। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पडिया, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता , पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल , प्रांतीय महासचिव दीपक गोयनका , प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया , प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-3) मोहित मूनका , प्रांतीय सहायक मंत्री सौरव सोनथालिया, प्रांतीय संयुक्त सचिव पारुल चेतानी , संयोजक सूचना एवं जनसंपर्क अमित शर्मा, संयोजक अमृतधारा अश्विनी अग्रवाल संयोजक मुखपत्र अंकिता लोढ़ा , संयोजक नारी चेतना कविता अग्रवाल , संयोजक उद्यमिता विकास विष्णु अग्रवाल संयोजक हेल्थ साथी कार्ड सुगम सरायवाला, विशेष आमंत्रित सदस्य विजय आनंद मूनका , हेल्थ साथी फोरम के समन्वयक अजय चेतानी सहित अन्य सदस्यगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच(मंडल-3)
मोहित मूनका प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-3) ने दी है




