Uncategorized
झारखंड भाजपा ने अपनी नयी प्रदेश टीम की घोषणा की
झारखंड भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में कोल्हान प्रमंडल को विशेष प्राथमिकता दी गई है

झारखंड भाजपा ने अपनी नयी प्रदेश टीम की घोषणा की
रांची- झारखंड भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। इस नई सूची में कोल्हान प्रमंडल को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे पार्टी की क्षेत्रीय और जातीय पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है। पार्टी ने कोल्हान की दो कद्दावर महिला नेताओं, चाईबासा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा और जमशेदपुर की दो बार सांसद रह चुकीं आभा महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
आदित्यपुर से शैलेन्द्र सिंह को पार्टी ने प्रदेश सचिव बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है संगठन में महत्वपूर्ण पद देने पर भाजपा संगठन में शैलेन्द्र सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है




