जदयू पलामू द्वारा बेलवाटिका स्थित जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पलामू जिला इकाई के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित डालमिया कैंपस परिसर में अवस्थित जदयू जिला कार्यालय में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया

जदयू पलामू द्वारा बेलवाटिका स्थित जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पलामू जिला इकाई के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित डालमिया कैंपस परिसर में अवस्थित जदयू जिला कार्यालय में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, जदयू प्रदेश सचिव दिलीप पांडेय एवं पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव दिलीप पांडेय ने होली के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी गिले-शिकवे भुलाकर नए उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली समाज को जोड़ने वाला पर्व है, जिसमें सभी लोग मिलकर खुशियां साझा करते हैं और सौहार्द का संदेश फैलाते हैं।
पूर्व मंत्री सुधा चौधरी एवं जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने कहा कि होली हंसी-खुशी, उमंग और आपसी सद्भाव का त्योहार है, जो समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करता है। सभी कार्यकर्ताओं से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की गई।
होली मिलन समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, राजपति प्रजापति, भीम कुमार मेहता, जिला महासचिव सुरेंद्र कुमार यादव, रितेश पांडे, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण दुबे, मेदिनीनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र राय, सतीश पांडे, सचिन कुमार मेहता, पंकज दुबे, रोहित मेहता, चिंटू मेहता, मेघनाथ मिस्त्री, बसंत दुबे, किरण कुमारी, डब्लू सिंह, ओम प्रकाश पांडे, मुकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




