Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जदयू गोलमुरी मंडल ने किया जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार का भव्य अभिनंदन

जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सुबोध श्रीवास्तव को पुनः जिला अध्यक्ष और अजय कुमार को पुनः महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसी खुशी में आज गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का जोरदार अभिनंदन किया

जदयू गोलमुरी मंडल ने किया जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार का भव्य अभिनंदन

जमशेदपुर- जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सुबोध श्रीवास्तव को पुनः जिला अध्यक्ष और अजय कुमार को पुनः महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसी खुशी में आज गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का जोरदार अभिनंदन किया

अंग वस्त्र और मिठाई खिलाकर जताया हर्ष गोलमुरी मंडल की टीम ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ बांटी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंडल अध्यक्ष शमशाद खान ने कहा कि सुबोध श्रीवास्तव और अजय कुमार जैसे समर्पित नेताओं के हाथों में पुनः कमान मिलना संगठन की मजबूती का प्रतीक है। ये दोनों नेता सदैव कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए तत्पर रहते हैं। इनके कुशल मार्गदर्शन में गोलमुरी मंडल सहित पूरा जमशेदपुर संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,विधायक सरयू राय , प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

संगठन की मजबूती का संकल्प
अभिनंदन स्वीकार करते हुए सुबोध श्रीवास्तव और अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उनकी असली ताकत है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

इस अवसर पर गोलमुरी मंडल के समस्त पदाधिकारी और भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी शमशाद खान(मंडल अध्यक्ष)जनता दल (यूनाइटेड), गोलमुरी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!