Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित


जमशेदपुर – पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में पारंपरिक भक्ति माहौल देखने को मिला।


आस्था और एकता का संदेश

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। हरिनाम संकीर्तन जैसे कार्यक्रम लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

कार्यक्रम में हारीपदो भगत, बबलू भगत, तालेश्वर भगत, दीपक भगत समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी भव्य एवं सफल बना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!