Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

होली पर्व के मद्देनजर गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री और जमाखोरी पर उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई की गई

उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद की छापेमारी टीम ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर 2 मार्च को एम०जी०एम थाना अन्तर्गत अवध डेंटल कॉलेज के सटे बने ऊंचे चहारदीवारी युक्त राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उदभेदन किया

जमशेदपुर- आगामी होली पर्व के मद्देनजर गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री और जमाखोरी पर उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद की छापेमारी टीम ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर 2 मार्च को एम०जी०एम थाना अन्तर्गत अवध डेंटल कॉलेज के सटे बने ऊंचे चहारदीवारी युक्त राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उदभेदन किया। छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग और फ्लेवर देने में प्रयुक्त केरामेल लीटर, प्लास्टिक के ड्रम में तैयार रंगीन विदेशी शराब तथा करीब 80 पेटियों में, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, रॉयल गोल्ड कप आदि ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया है। कुल बरामद विदेशी शराब की मात्रा का आंकलन किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!