हिंदू नववर्ष यात्रा आज डिमना चौक से निकलेगी। जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी भाग लेंगे
हिंदू नव वर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर निकलने वाली शोभायात्रा से सभी सनातनियों का जमीन से जुड़ाव हो, स्वाभिमान का निर्माण हो, समर्थ एवं समरसता के निर्माण हो, साथ ही जितने भी पूरक यात्रा निकाल रहे, उन सभी सनातनियों को हमारा समर्थन है। हम सब का ध्वज एक ही ध्वज केसरिया ध्वज है। जिसके अंतर्गत यात्रा निकाली जा रही है
जमशेदपुर- हिंदू नववर्ष यात्रा आज डिमना चौक से निकलेगी। जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी भाग लेंगे
हिंदू नव वर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर निकलने वाली शोभायात्रा से सभी सनातनियों का जमीन से जुड़ाव हो, स्वाभिमान का निर्माण हो, समर्थ एवं समरसता के निर्माण हो, साथ ही जितने भी पूरक यात्रा निकाल रहे, उन सभी सनातनियों को हमारा समर्थन है। हम सब का ध्वज एक ही ध्वज केसरिया ध्वज है। जिसके अंतर्गत यात्रा निकाली जा रही है।
हिंदू नव वर्ष यात्रा हेतु समस्त जमशेदपुर के सनातनियों, सभी सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, राजनीतिक संगठन से आग्रह है कि अपनी चट्टानी इरादों के साथ यात्रा में शामिल होकर विशाल हिंदू नव वर्ष यात्रा में भगवा स्नान करने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि डिमना चौक से होते हुए यह यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर, संकोसाईं, चेक पोस्ट, पारस नगर, हीरा होटल, मानगो होते हुए महाराणा प्रताप चौक, पुरानी किताब की दुकान, बंगाल क्लब होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (आम बागान) मैदान तक यह यात्रा पहुंचेगी। उसके बाद भारत माता की आरती की जाएगी और तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
मृत्युंजय कुमार ने कहा कि 19 तारीख को हिंदू नववर्ष के अवसर पर मंदिर को साफ करना, द्वार पर रंगोली निर्माण, दरवाजे पर स्वास्तिक, ॐ, शुभ लाभ का लेख, घर के बाहर नव वर्ष मंगल में हो, ऐसा करें।
उन्होंने कहा कि भारतीय नव वर्ष का प्राकृतिक महत्व बहुत है। बसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से होता है, जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंध से भरी होती है। फसल पकने का प्रारंभ यानी किसान की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है। नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं अर्थात किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिए यह शुभ मुहूर्त होता है।
दूसरी ओर हिंदू नव वर्ष यात्रा को देखते हुए आज बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के नाम पर डिमना रोड के 3 किलोमीटर में जितने भी बाईपास है, सभी को बांस से घेर दिया गया है। जिसके कारण सवेरे से ही लोग 10- 12 कदम जाने के स्थान पर 3 किलोमीटर का चक्कर लगाते हुए 6 किलोमीटर में अपने गंतव्य स्थान पहुंच रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है।




