Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हिंदू जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक बलबीर मंडल की अध्यक्षता में सिदगोड़ा स्थित गणेश पूजा मैदान में संपन्न हुई

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा हरिजन स्कूल से प्रारंभ होकर साकची आम बागान पहुंचेगी, जहां सामूहिक आरती एवं मंगल कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा

जमशेदपुर-  हिंदू जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक बलबीर मंडल की अध्यक्षता में सिदगोड़ा स्थित गणेश पूजा मैदान में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा हरिजन स्कूल से प्रारंभ होकर साकची आम बागान पहुंचेगी, जहां सामूहिक आरती एवं मंगल कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। शोभा यात्रा में आकर्षक एवं सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहेंगी, जिनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, महापुरुषों के जीवन चरित्र एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदू नव वर्ष को शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, मार्गों को भगवा ध्वज एवं धार्मिक पताकाओं से सजाया जाएगा तथा शोभा यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इसके साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्र, अखाड़ा प्रदर्शन, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शोभा यात्रा को आकर्षक स्वरूप देने पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी अपील की गई कि सभी श्रद्धालु अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर, भगवा ध्वज लगाकर एवं रंगोली सजाकर हिंदू नव वर्ष का स्वागत करें।
हिंदू जागरण मंच द्वारा शहर के सभी पूजा समितियों, अखाड़ा समितियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवा मंडलों तथा आम नागरिकों से इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक में शिव शंकर सिंह, अनिल सिंह, अप्पू तिवारी, चिंटू सिंह, भूपेंदर सिंह, अमित अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, सतीश मुखी, प्रकाश दुबे, कुसुम पूर्ति, ममता भूमिज, सावन मुखी, किरण सावन, सतीश रामूराव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!