Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से होगा भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, नौ दिनों तक होंगे प्रवचन भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान, समिति ने संवाददाता सम्मेलन में दी विस्तृत जानकारी

जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन, सामुदायिक भवन मैदान में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर आज लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति की ओर से संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया

गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से होगा भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, नौ दिनों तक होंगे प्रवचन भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान, समिति ने संवाददाता सम्मेलन में दी विस्तृत जानकारी

जमशेदपुर-  जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन, सामुदायिक भवन मैदान में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर आज लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति की ओर से संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के पदाधिकारियों ने महायज्ञ के आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। संवाददाता सम्मेलन में आयोजन के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, रामरेखा सिंह, रामाकांत सिंह, रामबाबू तिवारी, बिपिन झा, रामस्वरूप सिंह, प्रेम झा, प्रताप यादव और  अन्य कई लोग मौजूद रहे

संवाददाता सम्मेलन में समिति के रामबाबू तिवारी ने बताया कि नौ दिवसीय इस महायज्ञ के संरक्षक गुरुदेव परमश्रद्धेय श्री श्री 108 जय मंगला बाबा हैं, जिनके सानिध्य में पूरा धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विशेष रूप से महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महायज्ञ कुल 9 दिनों तक आयोजित होगा। 23 अप्रैल को कलश यात्रा के पश्चात संध्याकाल में प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन, कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जो 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। वहीं, 1 मई को मुख्य यज्ञ, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। 1 मई को सुबह 9 बजे से रामार्चा पूजा भी संपन्न होगी।

महायज्ञ की विशेषता के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि यज्ञ स्थल पर लक्ष्मी-नारायण भगवान की भव्य प्रतिमा के साथ 30×30 फुट का विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है, जो पांच तल्लों के स्वरूप में तैयार होगा। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के लिए बनारस से प्रख्यात यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री जमशेदपुर आएंगे। उनके साथ कुल 21 यज्ञाचार्य की टीम मौजूद रहेंगे। पूरे यज्ञशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जहां 108 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी तथा विभिन्न धार्मिक प्रतिमाओं से पूरे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। यज्ञशाला निर्माण के लिए कारीगर बिहार के वैशाली से विशेष रूप से बुलाए गए हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान पूरे 9 दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तगण महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए समाजसेवी अनिल ठाकुर को मुख्य संयोजक बनाया गया है, जिनकी देखरेख में आयोजन समिति का गठन कर सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचाई जा रही हैं। संवाददाता सम्मेलन के अंतिम कड़ी में आयोजन से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया। सोमवार सुबह 8 बजे नौ दिवसीय अनुष्ठान का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि-पूजन सम्पन्न होगा।

संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन महायज्ञ में बढ़-चढ़कर सहयोग करने एवं सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!