Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल का भांजा गिरफ्तार, घोटाले में बड़ा एक्शन

जीएसटी घोटाले और रियल एस्टेट निवेश मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के भांजे अजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड हाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद यह गिरफ्तारी की गई है, जिससे पूरे मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और तेज हो गई है

एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल का भांजा गिरफ्तार, घोटाले में बड़ा एक्शन

रांची- जीएसटी घोटाले और रियल एस्टेट निवेश मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के भांजे अजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड हाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद यह गिरफ्तारी की गई है, जिससे पूरे मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, अजय अग्रवाल को रांची स्थित कैपिटल हिल होटल से हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसे जमशेदपुर लाया जा रहा है।

अजय अग्रवाल पर ग्रीन वाटिका कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए निवेशकों के करीब 45 करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में जीएसटी घोटाले के पैसे के रियल एस्टेट में निवेश की बात भी सामने आ रही है। इस गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर घोटाले की पूरी परत खोलने में जुटेंगी। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!