Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम – अनिल मोदी

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन एवं व्यापार जगत के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है

एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम – अनिल मोदी

जमशेदपुर- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन एवं व्यापार जगत के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है

श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर एवं डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य किए जाने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि परिवहन लागत घटने से वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का असर व्यापक रूप से अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। परिवहन, लॉजिस्टिक्स, कृषि एवं लघु उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों को इससे राहत मिलेगी। व्यापारियों के लिए लागत में कमी आने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को भी सस्ते दरों पर वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी।
श्री मोदी ने आगे कहा कि यह निर्णय महंगाई पर नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा और आमजन की क्रय शक्ति को मजबूती देगा। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी निर्णयों से देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!