एफटीएस जमशेदपुर का होली मिलन समारोह संपन्न
एफटीएस जमशेदपुर द्वारा होली मिलन समारोह नारायणी धाम मंदिर सरकिट हाउस में आयोजित किया गया इस अवसर पर ग्राम से पधारे आचार्यों एंव कार्यकर्ताओं को महिला समिति द्वारा पारंपरिक संक्रांति सामग्री भेंट की गई। उनके सान्निध्य में धूमधाम से होली मिलन एवं सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया

एफटीएस जमशेदपुर का होली मिलन समारोह संपन्न

जमशेदपुर- एफटीएस जमशेदपुर द्वारा होली मिलन समारोह नारायणी धाम मंदिर सरकिट हाउस में आयोजित किया गया इस अवसर पर ग्राम से पधारे आचार्यों एंव कार्यकर्ताओं को महिला समिति द्वारा पारंपरिक संक्रांति सामग्री भेंट की गई। उनके सान्निध्य में धूमधाम से होली मिलन एवं सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया

महिला समिति की अध्यक्षा किरण देबुका ने बताया की हर वर्ष संक्राति के उपलक्ष्य में एफटीएस जमशेदपुर अपने दूर दराज के कार्यकर्ताओं को शहर में बुलाकर सम्मानित करता है! इसी कड़ी में सभी के लिए पारंपरिक परिधान इत्यादि बनवाए गए थे जो आज वितरित किए गए

एफटीएस युवा अध्यक्षा रश्मि गर्ग ने बताया की कार्यक्रम के दौरान एफटीएस युवा द्वारा हर्बल गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेली गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति, उत्साह और रंगों से सराबोर कर दिया।

सचिव पीयूष चौधरी ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एफटीएस किड्स द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसका विषय “ब्रज की होली” पर आधारित था! बच्चों ने गणेश वंदना, बरसाना, मथुरा और वृंदावन की होली से प्रेरित राधा–कृष्ण नृत्य, तथा एक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया।
उपाध्यक्ष सौरभ सोनथालिया ने बताया कि आज नव्या गोयल, अक्षज सोनथालिया, नविशा अग्रवाल, आशी नरेड़ी, मिशिका अग्रवाल, दक्षिता चौधरी एवं काव्या अग्रवाल ने अपने आत्मविश्वास और ऊर्जा से सभी का मन मोह लिया। सभी बच्चे मात्र 5 से 8 साल की उम्र के हैं! कार्यक्रम का सुंदर संचालन नव्या गोयल एवं अक्षज सोनथालिया ने किया, जिससे पूरे आयोजन में विशेष आकर्षण बना रहा।
बच्चों के पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन कृतिका गोयल एवं पायल सोनथालिया ने किया, जिन्होंने बच्चों को शानदार ढंग से तैयार कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
एफटीएस महिला समिति (पूर्वी भारत) की चेयरमैन जयश्री गोयल ने बताया की आज का कार्यक्रम विजय मित्तल द्वारा प्रायोजित था! इसे सफल बनाने में महिला समिति की विदिशा मित्तल, नीलम केडिया, प्रीति मित्तल, बबिता अग्रवाल, महेश्वरी दुबे, ममता जालान , वर्षा मित्तल, प्रेरणा तोदी, पायल सोनथालिया, कृतिका गोयल, प्रीति गोयल, स्नेहा अग्रवाल तथा महिला एंव युवा समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा! अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी ! इस वर्ष कुल 613 आचार्यों को साड़ी और 60 पुरुष कार्यकर्ताओं को कुर्ता पजामा और बंडी वितरित किया।




