Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डिप्टी मेयर के चुनाव में 10 मतों के अंतर से जीत दर्ज की राहुल कश्यप

मानगो नगर निगम के उप मेयर पद के हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. मंगलवार को जमशेदपुर डीसी ऑफिस में उपमेयर के हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलाम मुस्तफा को 19 के मुकाबले 9 मतों के अंतर से परास्त किया है

डिप्टी मेयर के चुनाव में 10 मतों के अंतर से जीत दर्ज की राहुल कश्यप


जमशेदपुर – मानगो नगर निगम के उप मेयर पद के हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. मंगलवार को जमशेदपुर डीसी ऑफिस में उपमेयर के हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलाम मुस्तफा को 19 के मुकाबले 9 मतों के अंतर से परास्त किया है

उल्लेखनीय है कि चयनित वार्ड मेंबरों द्वारा डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाता है। मानगो में कुल 34 वार्ड मेंबर है जिनके द्वारा डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाना था

डिप्टी मेयर के लिए तीन उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में

उपमेयर के प्रत्याशी के तौर पर राहुल कश्यप, गुलाम मुस्तफा राजा और मौमिता चटर्जी ने नामांकन किया था. कुल 34 वार्ड सदस्यों में से ही नामांकन करने का नियम है और 34 वार्ड सदस्य ही इसके लिए वोट डाल सकते थे. इसके बाद पहले नामांकन हुआ, जिसमें तीनों ने नामांकन दाखिल किया. इसके बाद मतदान हुआ. मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया अपनायी गयी. राहुल सिंह कश्यप को विजेता घोषित कर दिया गया. राहुल सिंह कश्यप को कुल 19 मत प्राप्त हुए जबकि गुलाम मुस्तफा राजा को 9 वोट और मौमिता चटर्जी को कुल 6 वोट प्राप्त हुए.

वार्ड नंबर 5 से वार्ड सदस्य चुने गए हैं राहुल कश्यप

राहुल सिंह कश्यप मानगो रिपीट कॉलोनी के रहने वाले है और वार्ड नंबर 5 से वार्ड सदस्य के रुप में जीते है.वहीं, उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले गुलाम मुस्तफा रजा वार्ड नंबर 26 और मौमिता चटर्जी वार्ड नंबर 4 से जीती थी. इन तीनों ने चुनाव लड़ा, जिसमें राहुल सिंह कश्यप को एकतरफा वोट मिला, जिसके बाद उनको विजेता घोषित कर दिया गया. राहुल सिंह कश्यप को भाजपा के नेताओं का समर्थन मिला जबकि मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का भी आर्शीवाद प्राप्त था. हालांकि, गुलाम मुस्तफा रजा को भी बन्ना गुप्ता समर्थक ही माना जा रहा है. इससे पहले सुधा गुप्ता को मेयर के तौर पर आयुक्त ने शपथ दिलायी जबकि कुल 34 लोगों को शपथ दिलायी गयी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!