Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डिमना डैम की वादियों में सजा होली मिलन, आर डी टाटा हाई स्कूल सी यूनिट 1996 बैच के साथियों ने ताजा की स्कूल की यादें

आर डी टाटा हाई स्कूल सी यूनिट (1996 बैच) के पूर्ववर्ती छात्रों ने रविवार को डिमना डैम की मनोरम वादियों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस समारोह में स्कूली साथियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी

डिमना डैम की वादियों में सजा होली मिलन, आर डी टाटा हाई स्कूल सी यूनिट 1996 बैच के साथियों ने ताजा की स्कूल की यादें

जमशेदपुर- आर डी टाटा हाई स्कूल सी यूनिट (1996 बैच) के पूर्ववर्ती छात्रों ने रविवार को डिमना डैम की मनोरम वादियों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस समारोह में स्कूली साथियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और खुशियां साझा की। राज्य एवं राज्य से बाहर विभिन्न शहरों में रह रहे पूर्व छात्र हर वर्ष अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकालकर इस मिलन समारोह में शामिल होते हैं। यह परंपरा पिछले नौ वर्षों से निरंतर जारी है, जो स्नेह और मित्रता की मिसाल पेश करती है।

पूर्ववर्ती छात्र पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि यह अवसर उत्सव के साथ भावनात्मक जुड़ाव का अवसर भी होता है। इस दौरान कई साथी पुरानी यादों को ताजा कर भावुक भी हुए। हंसी-ठिठोली, गीत-संगीत और संवाद के बीच पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

होली मिलन समारोह में पप्पू कुमार सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप नवाब, सुनील पांडे, छोटेलाल यादव, रितेश मिश्र, के. रवि, दिनेश यादव, सीनू राव, श्रवण, मृत्युंजय सिंह, राकेश पांडे, तिलक गुप्ता, सुमित कुमार सिंह, राणा देव सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!