धर्म रक्षणी पौरोहित्य महासंघ कि बैठक साकची स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर मे आयोजित किया गया
जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्य उपस्थित हुए, उपस्थित आचार्यो ने होली के उत्सव पर विचार विमर्श किया गया, सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सोमवार 02/03/2026 मध्य रात्रि 01 बजकर 19 मिनट के बाद करने का निर्णय किया गया

जमशेदपुर- आज धर्म रक्षणी पौरोहित्य महासंघ कि बैठक साकची स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर मे आयोजित किया गया, जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्य उपस्थित हुए, उपस्थित आचार्यो ने होली के उत्सव पर विचार विमर्श किया गया, सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सोमवार 02/03/2026 मध्य रात्रि 01 बजकर 19 मिनट के बाद करने का निर्णय किया गया
दिनांक 03/03/2026 के दिन प्रातः चंद्र ग्रहण का सूतक 06:20 प्रातः से प्रारम्भ होकर, दोपहर 03:20 से ग्रहण प्रारम्भ होकर ग्रहण मोक्ष 06:48 संध्या मे होगा, अतः रंगभरी होली 04/03/2026 के दिन मनाने का निर्णय लिया गया
महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जात- पात ऊंच – नीच का भेद भाव छोड़कर होली का त्यौहार मनाये, साथ ही श्री झा ने कहा कि मानगो जुगसलाई एवं आदित्यपुर में पार्षद एवं महापौर का चुनाव है, हम आम आवाम से प्रार्थना पूर्वक निवेदन है, राग एवं द्वेष को छोड़कर, इस चुनाव को प्रतियोगिता कि तरह ध्यान मे रखकर अपने अपने नगर मोहल्ला में अमन चैन एवं विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र में जाकर अपने मतों का उपयोग कर स्वच्छ समाज का निर्माण करने में सहयोग करें, बैठक में मुख्य रूप से दिलीप कुमार पाण्डेय, अमित कुमार शर्मा, बिपिन कुमार झा, राकेश कुमार झा, गोपाल झा, शंकर मिश्र, राम अवधेश चौबे, बापी मुख़र्जी, चंद्र मोलेश्वर झा, चंद्रकांत झा, प्रेम चंद्र झा, सुधीर कुमार एवं अन्य गणमान्य आचार्य उपस्थित थे




