Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दंडाधिकारी सह भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी एवं थानाप्रभारी सुरेश प्रसाद ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

टेल्को थाना शांति समिति, विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समिति,छठ घाट समिति,मस्जिद समितियों के साथ टेल्को थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा प्रशासन की ओर से नियुक्त दंडाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी ने की

दंडाधिकारी सह भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी एवं थानाप्रभारी सुरेश प्रसाद ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

जमशेदपुर- टेल्को थाना शांति समिति, विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समिति,छठ घाट समिति,मस्जिद समितियों के साथ टेल्को थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा प्रशासन की ओर से नियुक्त दंडाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी ने की
रामनवमी अखाड़ा जुलूस के अतिरिक्त मस्जिदों में ईद की अता की जाने वाली नमाज के समय पूरे क्षेत्र में बिजली और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा झंडा मार्ग में पेड़ों की छंटाई के अतिरिक्त सही समय से जुलूस विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से संबंधित जिम्मेदार लोगों को दिशा निर्देश थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद द्वारा दिया गया।साथ ही शांति और व्यवस्था के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रति प्रशासन की ओर दंडाधिकारी सुश्री गुंजन कुमारी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।
बैठक का संचालन वरिष्ठ केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ने किया नंद लाल सिंह ने सभी अखाड़ा समिति के सदस्यों का परिचय कराया।और कहा कि सभी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी समय से पूर्व ही अपने अखाड़ा लाइसेंस का रिन्यूअल करा ले और अपने वोलेंटियरस के नामों की सूची थाना को उपलब्ध कराए।
बैठक को संबोधित करते हुए बारीनगर टेल्को मस्जिद के अध्यक्ष शाहिद परवेज एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह केंद्रीय शांति समिति सदस्य रियाजउद्दीन खान ने ईद के अवसर पर तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया।
अखाड़ा समिति के अध्यक्षों ने प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया और कहा कि समुचित जल टैंकरों और बिजली की व्यवस्था समय से उपलब्ध कराई जाय तथा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कुछ क्षेत्रों खासकर ज़ेमको इलाक़े में रोड पर की जा रही बड़ी गाड़ियों की पार्किंग से उत्पन्न अव्यवस्था को दूर करें
बैठक को कल्याणी शरण, डी डी त्रिपाठी, ओम प्रकाश उपाध्याय,चंद्रभान सिंह ,अजय सिंह,बलदेव रजक ,अलम ताज आदि ने संबोधित किया
बैठक में मुख्य रूप से थाना के पदाधिकारियों के अतिरिक्त टाटा मोटर्स कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!