डालसा पीएलवी ने असंगठित मजदूरों के बीच नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार को 28 फरवरी के दिन पीएलवी ने मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच नशा के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया

डालसा पीएलवी ने असंगठित मजदूरों के बीच नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया

जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार को 28 फरवरी के दिन पीएलवी ने मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच नशा के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायसवाल , संजय तिवारी , ज़ोबारानी बास्के एवं मनोज महतो ने असंगठित मजदूरों को नशापान नहीं करने की नसीहत दी और कहा कि नशा करे नाश अर्थात नशा का सेवन करने से जिंदगी आवाद नहीं बल्कि बर्बाद हो जाता है साथ ही नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री करना भी कानूनन जुर्म है । पीएलवी ने बताया कि नशा अपराध की जननी है कोई भी अपराधी जुर्म करने से पहले नशीली पदार्थों का सेवन करता है । जागरूकता के दौरान शराब , गुटका , सिगरेट, गांजा ,चरस आदि खाने से उसके दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया । साथ ही डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दिया गया और किसी भी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया ।




