Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चामईजुडी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक संजीव सरदार ने किया आगाज

पोटका प्रखंड अंतर्गत धिरोल ग्राम स्थित चामईजुडी प्राथमिक विद्यालय मैदान में एएच एल ए क्लब चामईजुडी द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी

चामईजुडी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक संजीव सरदार ने किया आगाज

पोटका – पोटका प्रखंड अंतर्गत धिरोल ग्राम स्थित चामईजुडी प्राथमिक विद्यालय मैदान में एएच एल ए क्लब चामईजुडी द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मैदान में स्थानीय युवाओं की ऊर्जा और खेल के प्रति जुनून साफ झलक रहा था। प्रतियोगिता के माध्यम से गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिला। संख्या में आए दर्शकों की मौजूदगी से पूरा वातावरण खेलमय बना रहा

खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाये युवा – संजीव सरदार

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने कहा की झारखंड सरकार खिलाड़ियो को सीधे नौकरी दे रही है, और नए स्पोर्ट्स पालिसी से युवाओं का भविष्य उज्वल हो रहा है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया के वो भी खेल के क्षेत्र में करियर बनाये, खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष राहुल कुमार ताती, भुगलु हसदा, धर्मेंद्र टुडू, प्रकाश सोरेन, जितेन पात्रों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!